फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तंग गलियों में ई-रिक्शा से उठेगा कूड़ा, 50 और खरीदेगी नगर पालिका

Fri, 13 Nov 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की जिन गलियों में बड़े कूड़ा वाहन नहीं पहुंच पाते हैं, वहां अब ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कचरा एकत्र किया जाएगा। नगर पालिका ने इसके लिए पहले ही 25 ई-रिक्शा खरीद लिए हैं, जबकि 50 और ई-रिक्शा खरीदने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों की गलियां संकरी हैं। यहां बड़े कूड़ा वाहन नहीं पहुंच पाते। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को हाथ वाली रेहड़ी या छोटे वाहनों के सहारे कूड़ा एकत्र करना पड़ता है। कई बार समय से कूड़ा नहीं उठने के कारण गलियों में गंदगी जमा हो जाती है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने से इन इलाकों में भी घर-घर कूड़ा उठान की सुविधा मिल सकेगी।
25 वार्डों में बेहतर होगी सफाई व्यवस्था
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। नगर पालिका 25 ई-रिक्शा खरीद चुकी है, जबकि 50 और ई-रिक्शा खरीदे जाने हैं। शहर के सभी 25 वार्डों में जरूरत के अनुसार इनका संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें