फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के एक गांव में हुई महिला की हत्या के प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ जंगल में दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी, विरोध करने और गांव में बेइज्जती करने की बात कहे जाने पर आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों का चालान कर दिया है। अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के जंगल में शनिवार सुबह एक महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला था। महिला शुक्रवार दोपहर से लापता थी। परिजनों ने शहर कोतवाली में उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव के चार लोगों को नामजद किया था। महिला का शव मिलने पर ग्रामीणों व परिजनों में हंगामा किया था।
पुलिस ने दो आरोपी शांतुल व नीटू को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को एसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने जंगल में महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। विरोध करते हुए शोर मचा दिया था। उन्होंने उसको चुप करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और गांव में जाकर उनकी बेइज्जती करने की बात कही। जिसके डर की वजह से आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें