फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड में टीमों ने दिखाया दम

विज्ञापन
थानाभवन किसान इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते स्वामी सुदर् - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्व. नरेंद्र सैनी प्रथम स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित हुई। जिसमें पांच जनपदों की 25 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन

शुभारंभ स्वामी सुदर्शन चक्र महाराज आश्रम शाकंभरी देवी व मुकेश सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष लोकदल तेज पाल सैनी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, बड़ौत बागपत, सहारनपुर, देवबंद, मिर्जापुर और शामली की 25 टीमों ने भाग लिया।
प्रथम राउंड में हुए 13 मैचों में यारपुर, कुतुबगढ़, खानपुर, हरड़, थानाभवन, सिकंदरपुर, ज्ञाना माजरा की टीम विजयी घोषित की गई। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रजनी सैनी, रवि यारपुर व विजय यारपुर ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा
विज्ञापन

मौके पर विनोद सैनी, संजय कश्यप, संजय शर्मा, जगमाल सैनी, सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में कन्हैया सैनी, दिग्विजय सिंह एडवोकेट, हिम्मत सैनी, प्रमोद सैनी, सनी सैनी, तुषार कांबोज, सुभाष सैनी, सुशील मलिक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें