फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भुगतान न होने पर दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 13 Jun 2023 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के लंबित अवशेषों का भुगतान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर एक माह के अंदर लंबित अवशेषों का भुगतान नहीं होता तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
मंगलवार को शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने शिक्षकों के साथ वित्त एवं लेखाधिकारी को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षक-शिक्षिकाओं के एरियर व अन्य लंबित अवशेषों का भुगतान करने की मांग की गई। ब्रिजेश शर्मा ने कहा कि पिछले साल 27 जून 2022 को भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसमें 15 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन अवशेष देयकों का भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी से लंबित अवशेषों का भुगतान जल्द किए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक माह के अंदर लंबित देयकों का भुगतान नहीं होता तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जनेश्वर प्रसाद, शोकेन्द्र कुमार, संजीव मलिक, संदीप कुमार, नवीन कुमार, अरुण कुमार, विकास कुमार, मनोज शर्मा, जमशेद जंग, तेजपाल सिंह, अहसान अली, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें