- तहसील में शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का किया गया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में 32 किसानों ने पहुंचकर समस्या दर्ज कराई, जिसका निस्तारण किया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए तहसील में शिविर का शुभारंभ एसडीएम विजय शंकर और तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत जिन किसानों की ईकेवाईसी, भूलेख अंकन व एनपीसीआई नहीं हुई है, वे किसान अपना आधार कार्ड लेकर तहसील कार्यालय में पहुंचकर पूरी करा सकते हैं। शिविर के पहले दिन दर्जनों किसान पहुंचे, जिनमें 10 किसानों की ईकेवाईसी, सात किसानों की एनपीसीआई और 15 किसानों के भूलेख अंकण पोर्टल पर दर्ज किए गए।
एसडीएम विजय शंकर मिश्र ने बताया कि जिन किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं आ रही है वे अपनी समस्या का समाधान तहसील कार्यालय पर पहुंचकर करा सकते हैं। शिविर में कृषि विभाग के डॉक्टर संजय कुमार, प्राविधिक सहायक मोहित कुमार, डाक विभाग तनु गोयल उपस्थित रहे।