फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर में वांछित 20 हजार का इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रविवार सुबह कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पानीपत खटीमा राजमार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर गांव पंजीठ चौराहे के निकट पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शकील निवासी तिरोसिया पट्टी मोहल्ला बढ़ई वाला मंदिर कस्बा व थाना दोघट जिला बागपत बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी कैराना कोतवाली से एक साल से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है और उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें