फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए लाइसेंस का इंतजार

Thu, 29 Jun 2023 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन से जिला अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन हुई आवंटित
विज्ञापन

- अगले महीने अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा के लिए लाइसेंस जारी होने का इंतजार है। शासन स्तर से अल्ट्रासाउंड मशीन आवंटित होने के बाद जिला अस्पताल से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अल्ट्रासाउंड शुरू होने से मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी।
अभी तक जिले में किसी भी सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही है। उच्च जोखिम गर्भावस्था दिवस पर सरकारी अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच के लिए प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध किया गया है, वहीं पर महिलाओं की निशुल्क जांच कराई जाती है। करीब एक माह पहले शासन स्तर से जिला अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन आवंटित हुई है। अल्ट्रासाउंड मशीन आवंटन के बाद इसके लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। इसका लाइसेंस रेडियोलोजिस्ट के नाम से जारी होता है। जिला अस्पताल में करीब एक साल से रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि लाइसेंस के शुल्क के रूप में 35 हजार का ड्राफ्ट बनवाकर जमा कराया गया है। इसके अलावा लाइसेंस लेने की सभी प्रक्रिया पूरी करके फाइल सीएमओ कार्यालय भेज दी गई थी। वहां से फाइल शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद लाइसेंस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया लाइसेंस जारी होने के बाद कंपनी से अल्ट्रासाउंड मशीन जिला अस्पताल को भेज दी जाएगी। इसके बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा निशुल्क शुरू हो जाएगी। अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने पर मरीजों को प्राइवेट में महंगा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सीएमएस ने अगले महीने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें