फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को मिलेगी अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी

Thu, 29 Jun 2023 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- इंडिया स्पेस वीक के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी जानकारी, जारी किए गए आदेश
विज्ञापन

- सभी स्कूलों को इंडिया स्पेस वीक की वेबसाइट पर संबद्धता करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में संचालित माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब उन्हें अपने ही विद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञान का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। इसके लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों को इंडिया स्पेस वीक की वेबसाइट से संबद्धता के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी मिल सके। अपर सचिव प्रशासन ने शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजकर आदेश दिए हैं, जिसके बाद डीआईओएस ने पत्र जारी कर दिया है।
अंतरिक्ष विज्ञान की छात्र-छात्राओं को बेहतर जानकारी के लिए शासन ने स्कूल में विज्ञान का पाठ्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। शासन के निर्णय के अनुसार माध्यमिक स्कूलों के सभी में छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की शिक्षा का ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने इंडिया स्पेस वीक कार्यक्रम का संचालन किया है। इंडिया स्पेस वीक के तहत इसरो के वैज्ञानिकों की मदद से जनपद के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अंतरिक्ष शिक्षा का ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से जारी पत्र में माध्यमिक विद्यालय को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि इंडिया स्पेस वीक की एक वेबसाइट जारी की गई है। इस वेबसाइट में प्रत्येक विद्यालय को संबद्धता लेनी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे इंडिया स्पेस वीक की वेबसाइट से अपने विद्यालय की संबद्धता कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बताया कि जल्द ही छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अंतरिक्ष की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें