शामली। मतदाता जागरूकता अभियान 2017 के अंतर्गत डीएम के निर्देशानुसार ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता और रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग हिस्सा लिया।
छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर तख्ती और पोस्टरों पर स्लोगन लिखें। जिसके बाद सभी छात्रों ने कॉलेज के आसपास के मोहल्लों में रैली निकालकर नारे लगाते हुए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इसके बाद मतदाता जागरूकता पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सतन कुमार शर्मा ने छात्रों को मताधिकार का प्रयोग करने व उनके लाभ को समझाया।
अध्यापक बालगोविंद ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करके हम राष्ट्र की सेवा में प्रतिभाग करते हैं। इस दौरान सुधीर कुमार, रामवीर सिंह, ललित मोहन शर्मा, रवींद्र कुमार, मोहित कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।