फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान किया लेकिन कोविड नियमों का पालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान करने का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। मगर, मतदाता कोविड नियमों का उल्लंघन करने दिखे। मतदाताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया और कतार में एक दूसरे से सटे हुए खड़े रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। अपना मत डालने के लिए मतदाता इतने उत्साहित रहे कि उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव का कोई ख्याल नहीं रहा। पुलिस ने मतदाताओं को कई बार सोशल डिस्टेंस के साथ खड़ा होने के लिए कहा, लेकिन उन पर कुछ असर नहीं हुआ। पुलिस के कहने पर एक बार को तो कुछ देर के लिए मतदाता थोड़ी दूरी पर खड़े होते, लेकिन फिर से एक दूसरे से सट कर खड़े हो गए। यह स्थिति जिले में अधिकतर मतदान केंद्रों पर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें