फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बदलाव, तरक्की और तालीम के लिए वोट दें

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में आए यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में सब वोट मांगने आएंगे, लेकिन तुम अपना वोट बदलाव और तरक्की, तालीम के लिए करना।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिड़ौली बस स्टैंड के निकट सैय्यद शूजाउद्दीन के ग्राउंड पर पसमांदा मुस्लिम पंचायत को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आजादी से अब तक पसमांदा मुस्लिम समाज को सभी पार्टियों ने सिर्फ वोट के लिए प्रयोग किया है। किसी भी पार्टी ने पसमांदा समाज की शिक्षा, खुशहाली, तरक्की के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ जिंदाबाद, जिंदाबाद के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि मैं अपील करने आया हूं पार्टी प्रचार करना मेरा मकसद नहीं है। मैं तो आपको जगाने आया हूं। किसी का वोट बैंक मत बनो। तुम अब्दुल कलाम बानो, जिन्होंने हिंदुस्तान को एटमी पावर बनाया। तुम वीर अब्दुल हमीद बानो, जिन्होंने पाकिस्तान को अपनी बहादुरी से परास्त कर दिया था। लोगों से अपील करने आया हूं अपना वोट विकास, शिक्षा, तरक्की व समाज को आगे बढ़ाने वाली पार्टी को दो। पसमांदा मुस्लिम पंचायत की सभा की अध्यक्षता पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजी नेहाल अंसारी, संचालन डा़ शौकीन ने किया। इससे पहले डेयरी चौक पर राज्यमंत्री दानिश का स्वागत पसमांदा जिला अध्यक्ष प्रत्याशी फुरकान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने किया। राज्यमंत्री डेयरी चौक से पैदल सैय्यद सहाबुद्दीन के आवास पर पहुंचे। यहां पर सैयद शुजाउद्दीन, अहमद मिया ने अपने समर्थकों सहित फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इलियास अंसारी, हाजी कमरुद्दीन, उस्मान, इमरान, मुंशाद, तोफिक, गुलफाम अंसार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें