फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाजपा-बसपा प्रत्याशियाें के घोषित होने के बाद कैराना लोस सीट पर तस्वीर होगी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली बैठक में रालोद को लोकसभा और राज्यसभा सीटों, यूपी सरकार में मंत्रालय के बंटवारे के अंतिम निर्णय पर मुहर लगने की संभावना है। भाजपा जल्द ही लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने को लेकर अन्य राजनैतिक दलों की निगाहें लगी हुई हैं।
विज्ञापन


लोकसभा 2024 के मद्देनजर सपा ने कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार की इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के नामों की सूची घाेषित न होने से लोकसभा चुनाव की तस्वीर धुंधली है। राज्यसभा मतदान के बाद भाजपा के साथ रालोद गठबंधन की बैठक दिल्ली में होनी है। इसमें रालोद को बागपत-बिजनौर लोकसभा, एक राज्यसभा सीट और यूपी सरकार में मंत्रालय के बंटवारे का फैसला होगा।
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा में लोकसभा प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा लंबी सूची है। 2019 से कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रदीप चौधरी काबिज हैं। वह दूसरी बार इसी सीट से टिकट की मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। गुर्जर बाहुल्य सीट कैराना पर 2014 में भाजपा के हुकुम सिंह, 2018 के उपचुनाव में हसन परिवार की तबुस्सम हसन सांसद रह चुकी हैं। इस बार हुकुम परिवार से उनकी बेटी मृंगाका सिंह, जसाला परिवार से भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, रमेश गौड़ कश्यप अपनी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। बसपा हाईकमान ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा भी अपना समीकरण तलाश रही है। भाजपा-बसपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कैराना लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन


बसपा के जिला प्रभारी सुनील जाटव का कहना है कि प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी हाईकमान की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल का कहना है कि जल्द प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें