स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज के स्वयं सेवकों, सेविकाओं का राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। प्रथम दिन करनाल रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में स्वयं सेवकों ने हाथ में झाडू़ लेकर सफाई अभियान चलाया। सफाई के बाद कूड़े को इकट्ठा करके बाहर फेंका।
सोमवार को करनाल रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज के प्राचार्या डाक्टर अरविंद कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मांगेराम सैनी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम अधिकरी डाक्टर मांगेराम सैनी ने स्वयं सेवकों, सेविकाओं का परिचय कराया गया। सेवा योजना शिविर के महत्व की जानकारी दी। दूसरे चरण में स्वयं सेवक, सेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। कूड़ा उठाकर बाहर फेंका। डाक्टर चंद्रबली पटेल के नेतृत्व में स्वंय सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर डाक्टर सौरभ कुमार पांडे, लोकेंद्र, सुनील कुमार मौजूद रहे।