वीवी कालेज में स्वयंसेवकों ने रोपे पीपल के पौधे
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों से पीपल के पौधे लगाने का आह्वान किया है। सोमवार को वीवी कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के स्वयंसेवकों को प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने पीपल के 50 पौधे लगाने का दायित्व सौंपा।
स्वयंसेवक रिया, मनीष, आकाश, पंकज आदि ने प्राचार्या के साथ कालेज परिसर, पुस्तकालय परिसर, जिम परिसर आदि स्थानों पर पीपल के पौधे लगाए। स्वयंसेवक प्रिया, आमिल, शालू आदि ने अपने गांव और मोहल्लों में पौधे लगाकर सहयोग किया। मौके पर डॉ. नीना छोकरा, कपिल गर्ग, विकेंद्र, उमंग, मुकेश, दिनेश, संतोष मौजूद रहे।