फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दस दिन तक परेशान कर रहा वायरल

Wed, 01 May 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्मी के साथ वायरल का प्रकोप भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। वायरल लोगों को आठ से दस दिन तक परेशान कर रहा है तो वायरल के कारण मरीजों के जोड़ों और शरीर में भी दर्द बढ़ रहा है। चिकित्सक लोगों को उपचार करने के साथ ही गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। जिले का अधिकतम तापमान 38 से लेकर 40 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी और गर्म हवा चलने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना 250 वायरल के मरीज जांच कराने के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन


-कई दिन से तबीयत खराब चल रही है। शरीर में दर्द की भी शिकायत है। चिकित्सक का कहना है कि बुखार के कारण शरीर में दर्द हो रहा है। दवाई के साथ आराम करने की सलाह दी है। -सुनील कुमार, फव्वारा चौक शामली




-पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा है। दवा लेने के बाद राहत मिल जाती है और फिर परेशानी बढ़ जाती है। शरीर के जोड़ो में भी दर्द होने के कारण परेशानी बढ रही है। - मुनीर, लिलौन
विज्ञापन


वायरल के लक्षण और बचाव

-शरीर में दर्द के साथ जुकाम होना

-तेज बुखार और गले में खराश होना

-सिर दर्द, खांसी और नाक से पानी गिरना

-ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचे



-गुनगुना या सादा पानी पिए
-थोडी-थोडी देर में पानी पीते रहे

-हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करें

गर्मी के कारण वायरल के मरीज बढ़ रहे है। अस्पताल में रोजाना 250 से अधिक मरीज पहुंच रहे है। मरीजों को दवा देकर आराम करने की सलाह दी जा रही है। इस मौसम में लोग घर से बाहर निकलने से भी बचे। - डॉ. अंजू जोधा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें