फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट, एक महिला मजदूर गंभीर रूप से झुलसी

Mon, 22 May 2023 12:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में एक पटाखा फैक्टरी में रविवार को विस्फोट के बाद आग लग गई। वहीं दो घायलों को लेकर फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
थाना भवन क्षेत्र के गांव मोरमाजरा में पटाखा फैक्ट्री में आग का बुझाते अग्नी शमन दल के कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के गांव मोर माजरा में संचालित पटाखा फैक्टरी में रविवार दोपहर जोरदार धमाके से टिन शेड से बनी छत उड़ गई। घटना में महिला एक मजदूर बुरी तरह झुलस गई। दो घायलों को फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। घायल एक महिला को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव मोर माजरा से 50 कदम की दूरी पर रायपुर मार्ग पर करीब आठ-दस वर्षों से पटाखा फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। जिसके मालिक वसीम खां निवासी हापुड़ और रियाजत निवासी थानाभवन हैं। फैक्टरी में करीब 25 मजदूर नेपाल के नेपाल गंज निवासी काम करते हैं। साथ ही गांव के कुछ लोग भी कार्य करते है।

थाना भवन क्षेत्र के गांव मोरमाजरा में पटाखा फैक्ट्री में आग का बुझाते अग्नी शमन दल के कर्म


 

रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फैक्टरी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। जिसकी गूंज आसपास के गांवों में भी सुनाई दी। विस्फोट की सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। विस्फोट से फैक्टरी की टिन शेड से बनी छत उड़ गई थी। फैक्टरी का वीभत्स हाल देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। तत्काल सूचना पर थाना प्रभारी अजयवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे। मौके पर गंभीर रूप से घायल कुरैशा निवासी नेपाल को थानाभवन सीएचसी भेजा।

विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की मदद से तैयार पटाखों के 30-40 कार्टन फैक्ट्री से बाहर निकाले। सबमर्सिबल की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। करीब तीन बजे दो बजे फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसी बीच क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर भी मौके पर पहुंच गई।
 

 

 

मौके पर मौजूद नेपाल निवासी मोना ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री मालिक रियाजत अली फैक्टरी पर था। वह अपनी गाड़ी में दो घायल महिलाओं को लेकर मौके से फरार हो गया। इस फैक्टरी में फुलझड़ी व छोटे पटाखे बनाए जाते थे। सीएचसी से गंभीर रूप से घायल कुरैशा को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


इस संबंध में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फैक्टरी संचालक के पास लाइसेंस हैं। कितने किलोग्राम का लाइसेंस है और मानक के अनुसार वहां कार्य किया जा रहा था नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि विस्फोट हुआ है। मौके पर एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें