फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंडरपास में जलभराव व कीचड़ से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
थाना भवन के रेलवे अंडरपास में पानी भरने के बाद गुजरता बाइक सवार
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। रेलवे अंडरपास के में बारिश से जलभराव व कीचड़ होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक सप्ताह पूर्व हुई लगातार चार दिन तक बरसात के कारण अंडरपास बरसाती पानी से लबालब भर गए थे। जिससे कई गांवों से नगर का संपर्क कट गया था। एक सप्ताह गुजरने के बाद भी अंडरपास में जलभराव व कीचड़ भरा होने के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। थानाभवन में रसीद गढ़ रोड, जो नहर के रास्ते शामली तक जाता है, ऊन लिंक रोड मार्ग, ऊन रोड अंडर पास, हसनपुर, यारपुर खेड़ागदाई अंडरपास में टीन शेड के बावजूद भी पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक सप्ताह बाद भी विभाग ने अंडरपास से पानी निकालने की सुध नहीं ली।
पानीपत से थानाभवन आते समय सलीम ने बताया कि वह अपनी मौसी के बच्चों को बाइक से थानाभवन छोड़ने के लिए आया था। रास्ते में रसीद गढ़ अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से हम सभी के कपड़े कीचड़ में गंदे हो गए। रसीदगढ़ की तरफ से आते हुए पिकअप में पानी भरने से पिकअप बंद हो गया। पूर्व में भी अंडरपास में पानी भरने से बरात की बस, रोडवेज बस भी पानी में फंस गई थी। बड़ी मुश्किल जेसीबी की सहायता से लोगों को अंडरपास में भरे पानी से निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसीदगढ़ नोजल के प्रधान चुन्नी लाल ने बताया अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने के कारण कई किमी लंबा रास्ता तय कर कस्बे में या रिश्तेदारी में जाना पड़ रहा है। अंडरपास से जल व कीचड़ की निकासी के लिए कहा जाए कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें