फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे राजपूत समाज के लोग

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुचे राजपूत  समाज के लोग
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। महाराणा प्रताप जनहित संगठन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे कुश्ती खिलाड़ियों के धरने का विरोध करते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से जंतर मंतर नई दिल्ली में फोगाट परिवार साक्षी मलिक व हरियाणा की कुछ चुनिंदा पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में धरना चल रहा है, जो एक ही परिवार द्वारा प्रायोजित एजेंडा है। जिस पर कांग्रेस पार्टी और किसान यूनियन टिकट अन्य विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन की तरह हाइजैक कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है। जिस का वह विरोध करते हैं। जांच एजेंसी पर पूर्ण विश्वास करते हुए जो भी निष्पक्ष जांच में जो भी सामने आएगा, उसे बृजभूषण शरण सिंह स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर चल रहे धरने को जातिगत रंग देने से तुरंत नहीं रोका गया तो हिंदुस्तान का क्षत्रिय समाज कोई बड़ा निर्णय लेने को मजबूर होगा। इस अवसर पर डॉ. संजय, सुमित राणा, संदीप राणा, अरविंद राणा, राम कुमार, रवि, राजा, अंकुर, अभिषेक, दुष्यंत राणा, राजा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें