फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन करने वाले फौजी के परिवार को वापस ले गए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलायन करने वाले फौजी के परिवार को वापस ले गए ग्रामीण
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव पिंडौरा में फौजी और रेलवे कर्मचारी के परिवार के पलायन के मामले में गांव के जिम्मेदार लोग कांधला थाने पहुंचे और पीड़ित फौजी के परिवार को सुरक्षा के आश्वासन के बाद अपने साथ गांव पिंडौरा ले गए।
ऊन क्षेत्र के गांव पिंडौरा निवासी अली हसन ने गांव के पूर्व प्रधान पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन कर दिया था। पलायन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। गांव से पलायन करने के बाद अली हसन कांधला आकर रह रहा था। सोमवार को पूर्व प्रधान के साथ गांव के अन्य लोग अली हसन से मिलने के लिए कांधला पहुंचे थे, लेकिन वहां अली हसन के न मिलने पर उसके दोनों पुत्रों से मिलकर लौट आए थे। घटना के बाद से गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएससी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को एक बार फिर गांव निवासी अजय कुमार, नितिन कुमार, कुलदीप, अनीस, यासीन सहित कई लोग कांधला थाने पहुंचे और वहां पर अली हसन से मुलाकात कर गांव में उसे पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस व ग्रामीणों के समझाने के बाद अली हसन अपने परिवार के साथ गांव लौट गया। मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अली हसन व उसका परिवार पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की बात से सहमत होकर वापस गांव लौट गया है।
विज्ञापन

-
एसडीएम और ऊन चौकी के आश्वासन के बाद गांव लौटा परिवार
कांधला। फौजी के परिवार का गांव से पलायन करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ओपी सिंह सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। मामले को लेकर सोमवार को एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, ऊन चौकी प्रभारी ने फौजी के परिवार से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को हरसंभव सुरक्षा का आश्वासन देते हुए गांव वापस चलने के लिए कहा था। दोनों अधिकारियों के आश्वासन के बाद मंगलवार को गांव पिंडौरा निवासी कई लोग कांधला पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में हरसंभव सुरक्षा का आश्वासन देते हुए वापस गांव ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें