फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर ग्रामीणों किया पथराव, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, सिपाही घायल
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू में पंचायत चुनाव में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव होने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थिति को नियंत्रित करने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को गांव गंगेरू में महबूब कुरैशी की पड़ोस के इजहार से पंचायत चुनाव में हार -जीत को लेकर कहासुनी हो गई। शोरशराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि दोनों पक्षों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पथराव में गंगेरू पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही निर्वेश घायल हो गया। इस सूचना पर सीओ कैराना जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हटाया। पुलिस ने एक पक्ष के निसार, महबूब, आस मोहम्मद, आरिफ, कय्यूम, यूनुस व दूसरे पक्ष के इजहार पुत्र इसरार, नसीम, रजा, गुड्डू और इजहार के खिलाफ बलवा, पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी निसार, महबूब, आस मोहम्मद, आरिफ, कय्यूम, यूनुस व दूसरे पक्ष के इजहार पुत्र ओन मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें