फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बूंटा गांव के जंगल में दो तेंदुए दिखने से दहशत में ग्रामीण

Wed, 28 Feb 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल तेंदुए की फोटो, जिसे बूँटा के जंगल में होने की बात कहीं जा रही है। सौजन्य-
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। जिले के विभिन्न स्थानों पर अभी भी तेंदुए घूम रहा है। बूंटा और युनुसपुर गांव के जंगल में ग्रामीणों ने दो तेंदुए देखे जाने का दावा किया है। मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची मगर तेंदुओं का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

युनुसपुर गांव निवासी डाॅ. सचिन ने बताया कि वह गढ़ीपुख्ता में क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार की देर रात करीब 7:30 बजे बाइक द्वारा गढ़ीपुख्ता से युनुसपुर के लिए लिए जा रहे थे। जैसे युनुसपुर और बूंटा के जंगल में पहुंचे तो सड़क की ओर से दो तेंदुए दिखाई दिए। जो खेतों की तरफ को जा रहे थे। मामले की सूचना ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। तेंदुए को तलाश किया मगर कोई पता नहीं लग सका। मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगर तेंदुओं का कोई पता नहीं लग सका। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि जानकारी मिली थी। तेंदुए को तलाश किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले माह ही वन विभाग की टीम ने कांधला से तेंंदुए को रेस्क्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें