फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तेंदुआ दिखने पर दहशत में ग्रामीण

Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव सूबरी में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

किसान नसीम अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहा था। अचानक पड़ोसी सोमपाल के गन्ने के खेत में नसीम को तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी मोबाइल से वीडियो बनाई गई। वीडियो में तेंदुआ देखकर क्षेत्र में हडकंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को भी दी गयी। जिसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी ऊन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए की खोज करने लगे। वही तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लाने के लिए टीम को आदेश दिए। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण एवं विभाग की टीम जंगल में डटी हुई है।
विज्ञापन

मचा था शेर दिखने का शोर, तेंदुआ निकला

सूबरी गांव में किसानों ने शेर दिखाई देने की सूचना दी थी। वीडियो से देखकर पता चला है कि गांव में तेंदुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। टीम गांव में ही डेरा डाले हुए हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों को खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें