फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दोहरे हत्याकांड के बाद दहशत में ग्रामीण, बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार

Thu, 31 Aug 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/जलालाबाद। दोहरे हत्याकांड के बाद हिंड और आसपास क्षेत्र के गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने दहशत के कारण बुधवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। यही नहीं कई अभिभावकों ने तो बच्चों को घर से ही नहीं निकलने दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन

गांव के मो. अली, सोहनवीर, बशीर और राजेंद्र ने कहा कि पहले कभी गांव में इस तरह की वारदात नहीं हुई। महिला रामकेश, जमीला ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगी बच्चे बुधवार को घरों में ही कैद रहे। ग्राम प्रधान इकबाल खान का कहना है कि घटना के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीण भी आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग करेंगे।
दोनों छात्रों की मां ने दो दिन से नहीं खाया खाना
छात्र खालिक की मां आबिदा और वीशू की मां राखी ने सोमवार से खाना नहीं खाया। परिजनों ने बताया कि छात्रों के लापता होने के बाद से ही दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीशू की मां घटना की सूचना से अचेत हो गई। बार बार चिल्ला रही थी कि मेरे लाल को मेरे पास ले आओ, मैं उसके बिना जीवित नहीं हर सकती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें