- दो दिन में शमशान घाट की गंदगी साफ करने के निर्देश दिए, ग्रामीणों का आरोप- गांव में नहीं कराए जा रहे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। प्राथमिक स्कूल में आयोजित राहत चौपाल में खूब हुआ। ग्रामीणों ने ग्राम विकास कार्यों में लाखों डकारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। एसडीएम ने श्मशान घाट का निरीक्षण किया तो मौके पर अव्यवस्था मिली। एसडीएम ने ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि को हड़काते हुए दो दिन के भीतर सफाई करने के निर्देश दिये और व्यवस्था नही सुधरने पर नोटिस देकर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि चौसाना ग्राम पंचायत इन दिनों बैसाखी के सहारे चल रही है। पीड़ित ग्रामीणों की सुनने के लिए कोई नही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान सिमरनजीत करनाल में निवास करती हैं । रविवार को प्राथमिक स्कूल में आयोजित राहत चौपाल में एसडीएम ऊन विजय शंकर मिश्रा पहुंचे, जहां गांव ग्रामीण भी उपस्थित थे। अचानक ही चौपाल में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में सफाई नहीं की जाती, श्मशान घाट के अंदर भी गंदगी का आलम है। लिखित में शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों की प्रधान प्रतिनिधि से नोकझोंक भी हुई।
इस दाैरान प्रधान प्रतिनिधि मोहर सिंह को गुस्सा आ गया। जिसके बाद एसडीएम ने प्रधान प्रतिनिधि को खूब हड़काया। साथ ही, अधिकार सीज करने की चेतावनी दे दी। दो दिन के भीतर श्मशान घाट को स्वच्छ करने के निर्देश दिये । एसडीएम के आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान कवंरपाल शर्मा, राजेश मित्तल, जोगेंद्र सिंह, नवाब सिंह, गुरुमुख सिंह आदि मौजूद रहे।