- घर से टहलने निकले थे, कृष्णा नदी पुली के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव काबड़ौत के निकट सुबह टहल रहे बुजुर्ग की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया।
गांव काबड़ौत निवासी सत्यपाल शर्मा (75) रविवार सुबह करीब छह घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर नदी पुल के निकट पहुंचे तो मेरठ की तरफ से तेजी से आ रही कार ने बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में बुजुर्ग को सीएचसी शामली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।