फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लिलौन में ग्रामीण की मौत, पत्नी से की पूछताछ

Sat, 02 Mar 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में घर में ही 44 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया। इस मामले मेंं परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव लिलौन निवासी अनित (44) की शुक्रवार सुबह घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद ग्रामीण की मौत होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अन्नू से भी पूछताछ कर जानकारी ली, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में देर शाम तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक की मौत हो गई। पत्नी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पति के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वे अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई। एएसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला। मृतक के नाक से रक्त आया हुआ था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक से रक्त आने की वजह से मौत होना नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बिसरे को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बिसरा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार साल तक नागपुर जेल में रहा था अनित
शामली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने बताया कि अनित किसी मामले में करीब चार साल तक नागपुर जेल में बंद रहा है। कुछ महीने पहले ही वह उस केस में बरी होने के बाद अपने घर आया था। इसके बाद से वह गांव में परिवार के साथ रह रहा था। अनित ने पूर्व में कुछ समय तक दिल्ली में भी रहकर निजी कार पर चालक के रूप में काम किया है। उस समय पत्नी व बच्चे भी उसके साथ दिल्ली में रहते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें