झिंझाना निवासी मोहसिन की मौत के बाद घर के बाहर जमा लोग। संवाद
झिंझाना। गांव बझेड़ी में ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के असंतुलित होने से चालक मोहसिन (21) स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया। लोगों ने मुश्किल से उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो माह बाद उसकी शादी होनी तय थी।
रविवार को कस्बे के मोहल्ला साजिद नगर निवासी मोहसिन पुत्र इस्लाम अपने घर से ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गांव बझेड़ी भट्ठे पर वह मकान निर्माण के लिए भट्ठे से ईंट लेने गया था। ताऊ घसीटू ने बताया कि ईंट भरकर जब वह घर के लिए चला तो ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और मोहसिन सीट और स्टेरिंग के बीच में फंस गया। भट्ठे पर कार्य कर रहे लोगों ने काफी मशक्कत के बात मोहसिन को बाहर निकाला तथा शामली प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। ताऊ घसीटू ने बताया कि दो माह पहले क मोहसिन तथा उसके बड़े भाई मुस्तकीम की सगाई कैराना में हुई थी। दो माह बाद मोहसिन की शादी होनी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।
मोहसिन की मौत से शादी की खुशी गम में बदल गईं। परिजनों ने रविवार देर रात बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मोहसिन सात भाइयों में सबसे छोटा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है।
झिंझाना निवासी मोहसिन की मौत के बाद घर के बाहर जमा लोग। संवाद