फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड से गिरकर ट्रक से टकराया ग्रामीण, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोपेड से गिरकर ट्रक से टकराया ग्रामीण
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बे में थानाभवन-ऊन मार्ग स्थित हथछोया पुलिया के निकट मोपेड के असंतुलित होकर गिरने से एक ग्रामीण ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा टल गया। कार्रवाई के डर से चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी 57 वर्षीय सलेकचंद किसी काम से मोपेड से चरथावल अपनी रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार दोपहर वह बझेड़ी लौट रहा था। जब वह गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के थानाभवन-ऊन मार्ग स्थित हथछोया पुलिया पर पहुंचा तो उसने अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और मोपेड ट्रक के अगले पहियों के नीचे आ गई। ट्रक की टक्कर लगने से सलेकचंद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि चालक भीड़ व पुलिस कार्रवाई से डरकर ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर कच्ची गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल के मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। घायल को थानाभवन सीएचसी भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें