फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी कॉलेज में वरीयता सूची चस्पा, आज से शुरू होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवी कॉलेज में वरीयता सूची चस्पा, आज से शुरू होंगे दाखिले
विज्ञापन

शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से स्नातक में दाखिले के लिए पहली ओपन सूची जारी होने के बाद कॉलेजों में रिक्त सीटों के आधार पर वीवी पीजी कॉलेज शामली में वरीयता सूची तैयार कर चस्पा कर दी गई है। आरके पीजी कॉलेज में देर शाम तक वरीयता सूची तैयार होगी। बुधवार से दोनों कॉलेजों में वरीयता सूची के आधार पर दाखिले शुरू होंगे।
स्नातक में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से पहली तीन वरीयता सूूची जारी होने के बाद कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गई। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को कॉलेजों की ओपन सूची जारी कर दी थी। ओपन सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों को 24 से 26 सितंबर तक ऑफर लेटर जमा करने का समय दिया गया था। विद्यार्थियों ने रिक्त सीटों के मुकाबले कई गुना ज्यादा ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा कराएं। वीवी पीजी कॉलेज में 470 ऑफर लेटर जमा हुए थे।
विज्ञापन

ऑफर लेटर ज्यादा होने पर कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या के अनुसार वरीयता सूची तैयार की गई है। वीवी पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कॉलेज में कुल 82 विद्यार्थियों की श्रेणीवार पहली वरीयता सूची तैैयार कर जारी कर दी गई है। बीए प्रथम वर्ष में सामान्य अनारक्षित श्रेणी के 37 रिक्त सीट के लिए 69.2 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में 22 रिक्त सीट के लिए 63.8 प्रतिशत, अनुसूचित जाति की 23 रिक्त सीट के लिए 60 प्रतिशत पर वरीयता सूची चस्पा की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम वरीयता सूची के आधार पर बुधवार व बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन

उधर, ,आरके पीजी कॉलेज में मंगलवार को ओपन सूची के बार रिक्त सीटों के आधार पर शाम तक प्रथम वरीयता सूची तैयार नहीं हुई थी। वरीयता सूची देर रात तक तैयार होने के बाद बुधवार सुबह जारी कर उसके आधार पर दाखिले शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें