फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ग्राम सचिवों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में बिना टेंडर और कुटेशन के कार्य कराने के मामले में एक भी ग्राम सचिव ने दिए गए नोटिसों का जवाब नहीं दिया। अब विभागीय अधिकारी ग्राम सचिवों पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

चार साल पहले कोरोना काल के दौरान विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में 94 विकास कार्य कराए गए थे। सभी विकास कार्याें में टेंडर व कुटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। मामले की जांच उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा कराई गई तो विकासखंड कैराना व कांधला में 204 कार्यों के लिए मैसर्स उषा कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब चार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल का कहना है कि सभी सचिवों को नोटिस जारी करते हुए मामले में जवाब देने काे कहा था। आज बैठकों में व्यस्त रहने के कारण नोटिस नहीं देख पाया। कल बताता हूं।

-इन ग्राम पंचायतों में हुए इतने कार्य

टिटौली में एक, ऐरटी में एक, रामड़ा में 15, मंडावर में 7, अकबरपुर में 1, गंदराऊ में 1, मुहम्मदपुर राई में 10, ऊंचागांव में 26, नंगला राई में 1, इस्सोपुर खुरगान में 3, भूरा में 19, बराला में 2, बुच्चाखेड़ी में 3, कैराना देहात में 1, जंधेड़ी में 1 व मलकपुर में दो आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें