फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रांत ने सामान्य ज्ञान में बाजी मारी

Fri, 19 Feb 2016 01:35 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आर्य समाज अलीगढ़ के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीएसएम स्कूल के छात्र विक्रांत चौधरी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बीएसएम स्कूल में आर्यवीर दल अलीगढ द्वारा संचालित 20वीं महर्षि दयानंद स्मृति प्रांतीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। उक्त प्रतियोगिता 18 अक्तूूबर 2015 को उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में हुई। इसमें 72,200 छात्रों ने भाग लिया। इसमें शामली से बीएसएम स्कूल, दयानंद वैदिक विद्यालय,  महाराजा सूरजमल और सेंट आरसी कैराना के बच्चों में भाग किया।

इसका आयोजन तीन वर्ग में हुआ। प्रथम वर्ग में कक्षा चार से कक्षा छह,  द्वितीय वर्ग में  कक्षा सात से नौ तक और तृतीय वर्ग कक्षा दस से 12 तक रखा। इसमें बीएसएम स्कूल के 131 छात्रों ने भाग लिया। इसमें  कक्षा 10 के छात्र विक्रांत चौधरी ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। प्रथम वर्ग में कक्षा छह की छात्रा रुप नंदनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 12 छात्रों ने प्रोत्साहन पुरस्कार भी जीते। चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें