शामली। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से विकास धीमान को अध्यक्ष, रॉकी सिंह को महासचिव और अंकित मित्तल को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया है।
शनिवार को धीमानपुरा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता यूनियन की बैठक हुई। जिसमें मुख्य संरक्षक योगेंद्र कुमार, रविंद्र मलिक, सलेखचंद, डॉ. राकेश भारद्वाज, डॉ. ब्रजपाल सिंह, खुशीराम अरोरा, एनके सैनी को बनाया। विकेश कुमार को प्रेस प्रवक्ता, तेजपाल सिंह, रमेश कश्यप को संगठन मंत्री, विजय गौतम को उपाध्यक्ष, विश्वास चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्तार अली को सह संगठन मंत्री बनाया गया है। नवागत अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में पॉलिसी धारकों की समस्याओं को मिलजुलकर समाधान करने का आश्वासन दिया।