फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विजय कौशल जी ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने की दी प्रेरणा

Mon, 23 Sep 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में महाराजा अग्रसैन की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करते संत प्रवर विजय कौशल महाराज। स
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने अग्रसेन महाराज की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

रविवार को संत विजय कौशल महाराज करनाल से शामली पहुंचे। उन्होंने वीवी इंटर कॉलेज रोड पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों एक रुपया और एक ईंट का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि वह देश भर में यात्रा करते हैं और अग्रबंधु देश में सबसे ज्यादा सेवा भाव के अग्रणी रूप से तत्पर है। इसके बाद संत प्रवर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पवन संगल, अनिल गोयल, अंकित गोयल, प्रवीण गोयल मुकेश संगल, संस्था के अध्यक्ष राहुल तायल, महामंत्री आकाश गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष नीरज संगल, पूर्व महामंत्री रोबिन गर्ग, अभय संगल राघव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें