फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हिंसा के बाद जिले में भी सतर्कता

विज्ञापन
कैराना में सोमवार रात में सीओ और कोतवाल गश्त करते हुए। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा के बाद जिले में भी सतर्कता
विज्ञापन

शामली/ कैराना। दिल्ली और अलीगढ़ में हुई हिंसा के बाद जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस अफसर और खुफिया विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अलर्ट के चलते शहर में भी पुलिस चौकस है। संवेदनशील क्षेत्रों आजाद चौक, फव्वारा चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एलआईयू भी इन क्षेत्रों में नजर रखे हैं। वेस्ट यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत कैराना नगर के चौक बाजार, जामा मस्जिद, ईदगाह रोड, मेंढकी दरवाजा, पुराना बाजार में सीओ प्रदीप सिंह वह कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने शाम के समय भारी पुलिस बल के साथ गश्त किया। सीओ ने बताया कि जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई हैं। इसी वजह से पुलिस सुरक्षा का एहसास कराते हुए गश्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें