फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर से मिले रविधायक नाहिद हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना विधायक नाहिद हसन से पूछताछ की
विज्ञापन

कैराना (शामली)। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ने कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन से कोतवाली में बंद आफिस में पूछताछ की।
जनवरी 2018 में कैराना निवासी मोहम्मद अली ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन सहित नौ आरोपियों के विरुद्ध जमीन के बैनामे में 80 लाख 87 हजार की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में 24 जनवरी 2020 को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सपा विधायक की जमानत खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 13 फरवरी को हाईकोर्ट ने विधायक नाहिद हसन को जमानत दे दी थी। इसके बाद वे जेल से बाहर आ गए थे। सोमवार को मुकदमे की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर वेदप्रकाश गिरि मामले की जांच को थाने पहुंचे। थाने में ही सपा विधायक नाहिद हसन से बात की। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और मुकदमे के विवेचक क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ने कोतवाली में मुकदमे से संबधित बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें