फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता डोज का विशेष मेगा कैंप आज, विभाग ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 99 बूथों पर 19 हजार 800 लोगों को वैक्सीन लगाने का रखा लक्ष्य
विज्ञापन

जिले में 7 लाख 20 हजार 212 लोगों को लगाने का लक्ष्य, अब तक मात्र 11.1 फीसदी को लगी डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सतर्कता डोज का लक्ष्य पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना है। तमाम कोशिश के बावजूद लोगों में उत्साह न होने के कारण सतर्कता डोज का प्रतिशत नहीं बढ़ रहा है। रविवार को विशेष मेगा कैंप में 99 बूथों पर 19 हजार 800 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक मात्र 11.1 प्रतिशत लोगों को ही सतर्कता डोज लग सकी है।
सरकार ने 15 जुलाई से 18 से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित बूथों पर नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाई जा रही है। पहले सरकार ने केवल 60 साल से अधिक आयु के लोगों को नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाने की व्यवस्था की थी। जबकि 18 साल से 60 साल से लोगों को शुल्क देकर निजी अस्पतालों में लगवाने को कहा था, लेकिन कोई निजी अस्पताल सतर्कता डोज लगाने को तैयार नहीं हो पाया था। अब नि:शुल्क डोज की व्यवस्था होने के बाद भी लक्ष्य पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना है। नि:शुल्क डोज 30 सितंबर तक ही लगाई जानी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रविवार को जिले में विशेष मेगा कैंप लगाने की तैयारी की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मेगा कैंप में जिलेभर में 99 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर 19 हजार 800 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। दूसरी डोज लगने के छह माह बाद सतर्कता डोज लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में सात लाख 20 हजार 212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 80 हजार 32 लोगों को डोज लग पाई है, जो लक्ष्य का 11.1 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बूथ पर लगेगी कोवैक्सीन
जिले में 99 में 12 बूथ पर कोवैक्सीन लगेगी। सीएचसी कुड़ाना, लांक, भनेड़ाजट, बनत, सिलावर, बहावड़ी, एचडब्ल्यूसी झाल, सिक्का, बलवा, गोहरनी, खेड़ीकरमू और सोंटा में कोवैक्सीन लगेगी जबकि बाकी के सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें