फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को विभाजन के समय हुई हिंसा और विस्थापन के बारे में अवगत कराना है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य किरण प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान हुए पलायन और त्रासदी को दर्शाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भैंसवाल के प्रधान प्रहलाद सिंह ने किया। इस दौरान ग्रामीण और अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राचार्य ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने को सभी लोगों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को विभाजन के समय हुई हिंसा और विस्थापन के बारे में अवगत कराना है। इससे लोगों को उस समय हुई घटनाओं के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें