फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शिक्षक की कृपाण लहराते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शिक्षक की कृपाण लहराते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का कृपाण लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस के समय की बताई गई है। उधर, स्कूल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भी शिक्षक पर अभद्रता कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए कि वह अपने पास धारदार हथियार कृपाण रखता है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह स्कूल में गई, तो शिक्षक ने उसके साथ गालीगलौज कर अभद्रता की। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़िता ने आरोपी शिक्षक की कृपाण लहराने वाली वीडियो चौकी इंचार्ज को उपलब्ध कराया। महिला ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़िता ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपी शिक्षक की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में शिक्षक हाथ में कृपाण लेकर लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में शिक्षक का कहना है कि उसने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कमरे का गेट खोलने से मना किया था, जिसे लेकर कहासुनी हो गई थी। अभद्रता व मारपीट करने का आरोप गलत है। वायरल वीडियो के बारे में बताया कि यह वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे ने बनाई थी। कहासुनी के मामले को लेकर यह वीडियो वायरल कर दी गई। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें