फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किशोर को मुर्गा बनाकर बेल्ट से पीटने की वीडियो वायरल

Mon, 10 Jun 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। सोशल मीडिया पर किशोर को घेरकर कुछ युवक मुर्गा बनाकर बेल्ट से पीट रहे हैं। इसका वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक आरोपी को नामजद करते हुए तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक किशोर को कुछ युवक बेल्ट से पीट रहे हैं और उसे मुर्गा बनाया हुआ है। मारपीट करने वालों का एक अन्य साथी युवक मारपीट करने का वीडियो मोबाइल फोन में कैद कर रहा है। मारपीट करने के बाद आरोपी युवकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स इंस्टाग्राम, स्टेटस पर मारपीट करने का अपलोड कर दिया। वीडियो में एडिट कर गीत के साथ अपलोड किया हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच करने पर पीड़ित किशोर गांव हिरनवाड़ा का निवासी है जबकि आरोपी गांव भंदौड़ा निवासी व उसके तीन अन्य साथी है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पत्नी के साथ जाने से मना करने पर दांत से काटकर किया घायल
शामली। पत्नी को साथ भेजने से इंकार करने पर युवक ने पत्नी सास व साले को दांतों से काटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने महिला थाने पर शिकायत की है। यह मामला शामली के एक मोहल्ले का बताया गया है। युवक ससुराल में अपनी पत्नी को लेने आया था। पत्नी ने उसके साथ जाने से मना दिया। महिला के परिजनों ने भी उसे भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक ने आक्रोशित होकर पत्नी, सास और बीच बचाव में आए साले को दांत से काटकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें