कैराना में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तमंचे के साथ डांस
- फोटो : SHAMLI
तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल
शामली, कैराना। तमंचे के साथ डिस्को कराने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अवैध हथियार लिए खड़ा एक युवक पूर्व में तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल जा चुका हैं।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें दबंग फिल्म के गाने तमंचे पे डिस्को की तरह ही वीडियो में एक मंगलामुखी डांस करता नजर आ रहा है, जबकि तीन युवक अपने हाथों में अवैध तमंचा लिए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में चारों ओर कुछ बच्चे व अन्य ग्रामीण भी खड़े हुए हैं। वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनेहटी का बताया गया है। तीनों युवक भी इसी गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनमें से एक युवक पूर्व में खुरगान के जंगल में चलाई जा रही अवैध तमंचा फैक्टरी के आरोप में जेल जा चुका है। मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना हैं कि वायरल वीडियो में अगर अवैध हथियार लहराए जा रहे हैं तो वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद