फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव नोजली निवासी बालेश्वरी मंगलवार सुबह अपने खेत पर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर पहुंची, उसी समय गांव की एक महिला, दो पुरुष मौके पर पहुंचे और महिला के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसका एसपी विनीत जायसवाल ने संज्ञान लिया और थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें