फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएम की रैली से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा के झंडे फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा से लौट रहे कुछ लोगों पर गांव मालैंडी में हमला बोल गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं विरोध करने पर कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाड़ियों पर लगे भाजपा के झंडे भी उखाड़ फेंके। इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना के संबंध में हसनपुर के ग्राम प्रधान ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन



ऊन क्षेत्र के गांव हसनपुर के ग्रामीण नाथीराम सैनी, महेंद्र सैनी, श्याम सिंह शर्मा, अक्षय, कालूराम, प्रेम सिंह कौरी, सूरज, बलजोर सिंह वाल्मीकि, आकाश कुमार आदि अपनी गाड़ियों में सवार होकर शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाग लेने के लिए आए थे। दोपहर को रैली के समाप्त होने के बाद सभी लोग शामली से वाया गढ़ीपुख्ता होते हुए गांव हसनपुर लौट रहे थे। जब वह गांव मालैंडी स्थित भूमिया खेड़ा के निकट पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि गाड़ी पर सवार लोगों ने जब उनका विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट कर दी। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और भाजपा के झंडे उखाड़ फेंके। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत हसनपुर के ग्राम प्रधान रूपसैन सैनी को दी। इस पर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और गढ़ीपुख्ता थाने जाकर युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें