फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूपी-हरियाणा बार्डर पर धान से भरे वाहनों को रोका, तीन घंटे लगा रहा जाम

Thu, 17 Oct 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना बिडौली हरियाणा बॉर्डर पर धान के वाहनों हरियाणा में रोके जाने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। हरियाणा पुलिस ने सुबह चार बजे किसानों की धान से भरी सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियों तथा कैंटर आदि वाहनों को हरियाणा के करनाल जाने से रोक दिया। जिससे मेरठ-करनाल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुवाया। तब जाकर हाईवे पर यातायात सुचारू हुआ। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शामली के कुछ किसानों की धान की फसल हो या फिर गेहूं की जिसे बेचने के लिए हरियाणा के करनाल में लेकर जाते हैं। हर साल बॉर्डर पर तैनात हरियाणा के पुलिसकर्मी फसलों से भरे वाहनों को बार्डर पर ही रोक देते हैं।
बुधवार की सुबह चार बजे शामली के किसान सुखविंदर सिंह, राजपाल सिंह, गजे सिंह, मदन सिंह, कुलविंदर सिंह आदि सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में धान भरकर हरियाणा के करनाल मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। हरियाणा बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने किसानों को मंडी में जाने से रोक दिया। जिस कारण कुछ देर बाद ही हरियाणा बॉर्डर से लेकर बिडौली चौक तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तीन घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे। पुलिस का कहना है कि शामली के किसानों से धान हरियाणा नहीं ले जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें