फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे वाहनाें ने शहर किया जाम

Thu, 15 Nov 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच से गुजरतीं महिला पुलिस कर्मी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली शहर में गन्ने के कारण लगने वाले जाम के कारण लोगों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जाम के कारण मुख्य रूप से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मेरठ जाते हुए शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल की गाड़ी जाम में फंस गई। काफी देर तक जाम में फंसने पर विधायक झल्ला उठे। उन्होंने अफसरों को मौके पर बुलाकर खूब नसीहत दी। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल किसी काम से मेरठ जा रहे थे। रास्ते में काबड़ौत पुल पर कई ओवरलोड वाहनों के कारण मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा था। उनकी गाड़ी भी जाम में फंस गई। पहले तो वे जाम खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर बाद भी जब जाम नहीं खुला तो वे नाराज हो उठे। रोड पर कई ओवरलोड ट्रकों को देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने एआरटीओ सहित कई अधिकारियों को मौके पर बुला लिया और उन्हें ओवरलोड वाहन दिखाकर पूछा ये क्या है। विधायक को नाराज देख अफसरों ने तुरंत वहां मिले ओवरलोड वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया।  इसके बाद पुलिस ने  जाम खुलवाया। इसके बाद विधायक मेरठ के लिए रवाना हुए और जाम में फंसे यात्री भी निकले। दरअसल, इन दिनो यातायात सप्ताह चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी सड़कों पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहन दौड़ रहे हैं। सुबह ही तेज गति से जा रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व मंत्री के भांजे की मौत हो गई। इस पर ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान पर भी सवाल उठ रहे हैं।


मौके पर बुलाए अधिकारी
शामली। विधायक को मौके पर कई रेत से भरे वाहन भी मिले, जिनमें रेत भरा हुआ था। ये ओवरलोड भी थे। विधायक ने मौके पर ही खनन अधिकारी और एआरटीओ को बुलवाया। एआरटीओ मुंशीलाल के अनुसार मौके पर ओवरलोड मिले 15 वाहनों के चालान कर दिए गए। जबकि खनन अधिकारी ने भी 15 चालान किए  हैं। विधायक के साथ मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, चेयरमैन बनत प्रदीप चौधरी, ऊन नगर पंचायत चेयरमैन कुलदीप मान आदि भाजपाई भी थे।   
विज्ञापन




ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। आज सुबह साढ़े चार बजे भी इनके खिलाफ एसटी तिराहे पर अभियान चलाया और आठ वाहनों के चालान किए गए । विधायक के बुलाने पर तुरंत मौके पर जाकर ओवरलोड वाहनों के चालान किए हैं और ये अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन

मुंशीलाल ,एआरटीओ  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें