फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तीन घंटे खुली सब्जी और दूध की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह तीन घंटे खुली सब्जी और दूध की दुकानें
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा जिले में लागू दो दिनी साप्ताहिक बंदी के पहले दिन सुबह तीन घंटे सब्जी और दूध और दवा की दुकानें पूरे दिन खुली रहीं। इसकी आड़ में सुबह कुछ दुकानदारों ने चोरी छिपे दुकान खोलकर ग्राहकों को सामान बेचा।
विज्ञापन

कोरोना के केस कम होने पर शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में सप्ताह के पांच दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोलने की छूट दी है। रात में नाइट कर्फ्यू के साथ ही सप्ताह में शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू की गई है। साप्ताहिक बंदी में प्रशासन ने सिर्फ सब्जी व दूूध की दुकानों को सुबह छह बजे से नौ बजे तक तीन घंटे खोलने की छूट दी गई है। दवा की दुकानें पूरे दिन खुली रही। इसकी आड़ में कुछ दुकानदारों ने प्रतिबंधित दुकानों के आधे शटर खोलकर ग्राहकों को अंदर कर सामान बेचा। सुबह से ही ऐसे दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर खड़े होकर आते जाते लोगों से सामान खरीदने के बारे में पूछते रहे। सुबह नौ बजे के बाद दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद होने पर बाजार सूने हो गए। सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई। सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम रहने से शहर सुनसान नजर आया। शहर में प्रमुुख चौराहों व तिराहे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें