फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में वंश चौधरी रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला फेंक में वंश चौधरी अव्वल
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में आयोजित जनपदीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुुकाबले हुए। सीनियर बालक वर्ग गोला फेंक में वंश चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित दूसरे दिन की क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व व आत्मविश्वास के निर्माण में प्रबल भूमिका निभाते हैं। इसलिए खेलों को अपने जीवन में महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया दूसरे दिन हुए खेलों के घोषित परिणाम में पांच हजार मीटर दौड़ सीनियर बालक में प्रियांशी पंवार प्रथम, रजत पंवार द्वितीय व प्रवेंद्र तृतीय रहे। सीनियर बालक गोला फेंक में वंश चौधरी प्रथम, वंश कौशिक द्वितीय व अजल सोलंकी तृतीय रहे। सीनियर बालिका पांच हजार मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, वशु द्वितीय व पायल तृतीय, सीनियर बालिका लंबी कूद में नेहा प्रथम, फरहा द्वितीय व शमा प्रवीन तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में नितिन कुमार प्रथम, साकिब द्वितीय व फरमान तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में साइवा प्रथम, निधि द्वितीय व गार्गी तृतीय स्थान पर रहे। खेल संयोजिका डॉ. सीमा वर्मा व प्रबंध समिति के ज्ञानेंद्र मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक बालियान, डॉ. अमरपाल, योगेंद्र मलिक, विकास तोमर, सचिन, फूल कुमार, मदनपाल, डॉ. रवि खन्ना, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, रतनेश कुमार, अनिल शर्मा, आशीष कुमार, संजीव कुमार, ऋचा भारद्वाज, चंचल चौहान, रितु धीरानिया, कंचन, साक्षी शर्मा, शिवानी चंद्रा, गोपाल, शिवम, पंकज, रविंद्र मलिक, सुधीर मलिक, शोभा जैन, पूजा मित्तल, भावना रानी, अतल वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें