पहले दिन 1274 बच्चों का हुआ टीकाकरण
शामली। मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। इस दौरान वंचित बच्चों को टीके और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि दूसरे चरण में 8839 बच्चे और 1232 महिलाओं को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सर्वे के आधार पर इस अभियान का माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इस अभियान के तहत कैराना, कांधला, ऊन, थानाभवन ब्लॉक में टीकाकरण किया जाएगा। सात कार्य दिवस में यह अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन पहले दिन 1274 बच्चों और 207 महिलाओं को टीके लगाए गए हैं। अभियान में टीकाकरण के साथ लोगों को टीके से होने वाली बीमारियों से बचाव की भी जानकारी दी जा रही है।