फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि में हो रही है खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। ग्राम भैंसवाल में 45.67 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खेल स्टेडियम की भूमि पर किसान गन्ना, धान एवं ज्वार आदि की खेती कर रहे हैं। निर्माण एजेंसी यूपीसीएल ने चहारदीवारी निर्माण के लिए खाली क्रीड़ा विभाग से भूमि मांगी है। खेल विभाग को शुक्रवार तक स्टेडियम का डिजाइन मिल जाएगा। इसके बाद उसे खेल निदेशालय को भेजा जाएगा। खेल निदेशालय से अगले 15 दिन में अवमुक्त दस करोड़ रुपये निर्माण एजेंसी के खाते में हस्तांतरित हो जाएंगे।
भैंसवाल के जंगल में खेल स्टेडियम के लिए 4.5100 हेक्टेयर भूमि आरक्षित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट में शासन ने दस करोड़ रुपये गत 2 जून 2022 को प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त कर दिए थे। 45.67 करोड़ की लागत से प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपीसीएल को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। निर्माण एजेंसी जुलाई के दूसरे सप्ताह में राजस्व टीम से स्टेडियम की भूमि पर कब्जा ले चुकी है।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी और खेल निदेशक आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामली और हापुड़ जिले में स्टेडियम के निर्माण को लेकर बैठक में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि पर गन्ना, ज्वार और धान की फसल लहलहा रही हैं। निर्माण एजेंसी यूपीसीएल स्टेडियम की भूमि खाली कराने की तैयारी में है। अवर अभियंता सुरजीत सिंह का कहना है कि इस बाबत जिले के क्रीड़ा विभाग को स्टेडियम की भूमि खाली कराने के लिए पत्र लिखा है। भैंसवाल प्रधान से भी स्टेडियम की भूमि खाली कराने का अनुरोध किया है।
अलग सड़क पर हो सकता है विचार
सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि स्टेडियम की भूमि दो हिस्सों में विभाजित है। स्टेडियम की भूमि के बीच से शामली से भैंसवाल को सड़क जाती है। यह सड़क स्टेडियम के अंदर रह जाए या पूर्वी यमुना नहर पुल से भैंसवाल जाने वाली सड़क स्टेडियम के किनारे से यात्री प्रतीक्षालय तक जाए। इसका जल्द प्लान तैयार किया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से विमर्श किया जाएगा। स्टेडियम निर्माण के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण एजेंसी ठेकेदार नियुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी। इसमें एक माह से ज्यादा समय लग सकता है।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम का यह है प्रारूप
निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास त्यागी व अवर अभियंता सुरजीत सिंह के मुताबिक स्टेडियम की भूमि दो हिस्से में विभाजित है। दक्षिण दिशा में पूर्वी यमुना नहर से सटी भूमि में बहुउद्देशीय हॉल, चहारदीवारी, स्टेडियम की सड़कें, दर्शक दीर्घा, ओवर हेड टैंक का निर्माण होगा। उत्तर दिशा में हॉकी, बॉस्केट बॉल ग्राउंड व रनिंग ट्रैक बनेगा। साथ ही अधिकारियों तथा कर्मचारियों के आवास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें