फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Mon, 21 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इसके चलते परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने युवक के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष जताया। बाद में अस्पताल प्रबंधन के समझाने के बाद ग्रामीण लौट गए। मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


गांव सेहटा निवासी युवक राजेंद्र गन्ना समिति में चाय की दुकान पर काम कर रहा था। एक सप्ताह पूर्व उसे बुखार आया था। इसके बाद एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार शुरू कराया गया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते उसका इंजेक्शन पक गया और पैरों में संक्रमण हो गया। इसके बाद निजी चिकित्सालय में आपरेशन कराने की सलाह दी गई।

परिजनों ने आरोप है कि आपरेशन के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके लिए इलाज में लापरवाही जिम्मेदार रही। युवक की मौत पर काफी देर ततक चले हंगामे के बाद प्रबंधन स्टाफ ने किसी तरह उन्हें शांत किया। साथ ही दावा किया गया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। बाद में परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें