फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिग होम पर उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। पेट दर्द की शिकायत पर नर्सिंग होम में उपचार के लिए गई 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
मोहल्ला दरबार कलां निवासी 50 वर्षीय सत्तो दवी को सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन टीचर कॉलोनी स्थित डॉ. वेदप्रकाश के नर्सिंग होम में ले गए। इस दौरान वहां मौजूद कंपाउंडर ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे क्षुब्ध परिजनों ने हंगामा कर दिया। महिला के पुत्र कालू व देवर पप्पू ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में चिकित्सक मौजूद नहीं था। कंपाउंडर ने बिना सलाह के मरीज को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे सत्तो देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। इस पर महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई करने व सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला की मौत
कैराना। गृहक्लेश में जहरीला पदार्थ का सेवन करने वाली महिला की पानीपत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी एक महिला के घर में तीन-चार दिन पूर्व क्लेश हो गया था। इसके बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने महिला को उपचार हेतु स्थानीय चिकित्सकों के यहां दिखाया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद परिजनों ने महिला को पानीपत के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें